Badrinath Dham: शीतकाल में 25 साधु करेंगे धाम में तपस्या, लंदन के युवा को प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

[ad_1]

Badrinath Dham 25 sadhu will do austerity during winter But administrator not give permission to Foreigners

बदरीनाथ धाम में तपस्या की अनुमति मांगने वाला विदेशी युवा साधु
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदरीनाथ धाम में शीतकाल में तपस्या करने के लिए विदेशी युवा साधु ने प्रशासन से अनुमति मांगी लेकिन पुलिस की ओर से उसे अनुमति नहीं मिल पाई है। बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल में छह माह के लिए बंद हो जाते हैं। शीतकाल में धाम में कई साधु तपस्या करने के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेते हैं जिसके बाद वे धाम में तपस्या करते हैं। इस साल भी 25 साधुओं ने धाम में तपस्या करने की अनुमति ली है। वहीं विदेशी साधु गिरिगोरे निकोलस स्टोएन (33) निवासी लंदन ने प्रशासन से धाम में तपस्या के लिए अनुमति मांगी है।

निकोलस के गुरु वासुदेवा गिरी बदरीनाथ में साधनारत हैं। वे अपने गुरु के साथ धाम में साधना करना चाहते हैं। उन्होंने चार दिसंबर को उपजिला मजिस्ट्रेट जोशीमठ को प्रार्थनापत्र दिया। अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी करवा लिया।

चारों धामों में बर्फबारी: खूबसूरत बर्फीली वादियों से नजर नहीं हटेगी…क्रिसमस-नए साल के लिए कर सकते हैं प्लान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *