Badrinath Highway: चमोली के छिनका में बंद हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला, पहाड़ी से अभी भी छिटक रहे पत्थर

[ad_1]

Badrinath highway blocked in Chhinka opened Uttarakhand weather News today

बदरीनाथ हाईवे
– फोटो : amar ujala

विस्तार


चमोली जिले के छिनका में अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है, हालांकि हाईवे के हिल साइड अभी भी टनों मलबा अटका हुआ है। कुछ पत्थर पहाड़ी पर झूल रहे हैं। हाईवे बंद होने पर दोनों ओर से रोके गए वाहनों को गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।

चमोली- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका में फिर अवरुद्ध हो गया थाा। सुबह करीब पांच बजे पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण हाईवे बाधित हो गया, जिससे बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब जाने वाले और लौटने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही रुक गई।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand Exclusive: टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार का खतरा, WCCB ने जारी किया रेड अलर्ट

पुलिस की ओर से तीर्थयात्रियों को बिरही और छिनका बैरियर पर रोक लिया गया है। हाईवे अवरुद्ध होने से तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ गया है। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें हाईवे को सुचारु करने में जुटी रही, जिसके बाद अब  हाईवे को आवाजाही के लिए खोला जा सकता।  यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर छिटक रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *