Bageshwar By-Election: मतदान कल, सभी तरह के एग्जिट पोल पर 48 घंटे आयोग ने लगाई रोक, पोलिंग पार्टियां रवाना

[ad_1]

Bageshwar By-Election 2023 Voting on 5 September Election commission bans all types of exit polls for 48 hours

मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव का मतदान मंगलवार को सुबह सात बजे से शुरू होगा। इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी तरह के एग्जिट पोल पर 48 घंटे की रोक लगा दी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम ने सोमवार को सचिवालय में मीडिया सेंटर में पत्रकारों को बताया, विस उपचुनाव में कुल 1,18,264 सामान्य मतदाता और 2207 सर्विस मतदाता हैं। 188 मतदेय स्थल, 172 मतदान केंद्र, 15 वलनारेबल (वर्ग विशेष के प्रभाव वाले) मतदेय स्थल हैं। तीन जोन और 28 सेक्टर बनाए गए हैं, जिसमें 15 माइक्रो ऑब्जर्वर, 834 मतदान कार्मिक, 1444 सुरक्षा कार्मिक लगाए गए हैं।

Udhayanidhi Stalin: सीएम धामी ने की उदयनिधि के बयान की निंदा, कहा-2024 में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी

80 से अधिक आयु वाले 2,545 वरिष्ठ वोटरों में से 963 ने पोस्टल बैलेट से वोट डाला। 1,355 दिव्यांग मतदाताओं में से 50 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर को सखी बूथ, विवेकानंद इंटर कॉलेज सेरा, जिला परिषद डाक बंगला भवन व राजकीय इंटर कॉलेज भवन गरुड़ को आदर्श बूथ बनाया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *