Baghpat: लाठीचार्ज के विरोध में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर चाबी ले गए अधिवक्ता

[ad_1]

Baghpat: Advocates locked the sub-registrar office and took away the keys in protest against lathi charge

चाबी दिखाते वकील
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में मंगवालर को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी की। जहां अधिवक्ताओं ने कार्यालय में तालाबंदी की और चाबी अपने साथ ले गए। उन्होंने हापुड़ के एसपी और डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

जिला बार एसोसिएशन के मंगलवार को एकत्रित होकर बागपत के सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर पहुंचे। जहां जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष रामकुमार तोमर और महामंत्री कपिल कुमार ने बताया कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में बने-अधबने पटाखे बरामद, एक गिरफतार

उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। साथी हापुड़ के एसपी को हटाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल जारी है। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन उग्र किया जाएगा। जिसकी रणनीति बनाई जा रही है। उधर हड़ताल के चलते कचहरी में आये वादकारी वापस लौट गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *