[ad_1]

बागपत में सीएम योगी
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बागपत जनपद में सीएम योगी आदित्यनाथ आज बड़ा तोहफा देनें पहुंचे हैं। बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कालेज के मैदान से 351 करोड़ रुपये की 311 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मौजिजाबाद नांगल के श्री शिव गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हैं। सीएम योगी वहां श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। श्री शिव गोरखनाथ आश्रम मौजिजाबाद नांगल गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का लोकार्पण किया। 256 किलो के घंटे का लोकार्पण किया और रुद्राक्ष पौधे का रोपण किया। लच्छी नाथ, बाबा छोटे नाथ की समाधि के दर्शन कर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
सीएम योगी यहां करीब पचास मिनट तक रहेंगे और दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से ही बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कालेज के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
इनमें बागपत में चमरावल रोड पर बस अड्डे, अहैड़ा में आरओबी, पुलिस लाइन में बैरक, थानों में बैरक, विवेचना कक्ष समेत अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा बावली में केंद्रीय विद्यालय, पाबला के कन्या डिग्री कालेज, डौला सीएचसी, आयुर्वेदिक अस्पताल समेत अन्य का लोकार्पण भी सीएम करेंगे। सीएम यहां एक घंटा पांच मिनट तक रहेंगे और उसके बाद वहां से वापस जाएंगे।
सीएम ने कहा, खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं
वहीं सीएम ने बागपत दौरे के संबंध में एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं। मन अत्यंत भावुक और कृतज्ञ है। भगवान श्री रामलला सरकार के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपस्थित होना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। यह मेरे प्रभु श्री राम की कृपा ही है कि मुझे इस ऐतिहासिक, अभूतपूर्व अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य मिल रहा है।
[ad_2]
Source link