[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:54 PM IST

उद्योग
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उद्योगों के लिए 17 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आने के बाद प्रशासन ने यह उद्योग जमीन पर लाने की तैयारी शुरू कर दी। इसमें सबसे पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी तक एक हजार करोड़ रुपये का निवेश कराने पर जोर दिया जा रहा है। जिसके लिए अमूल समेत छह कंपनियों ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
बागपत में 24 जनवरी को इन्वेस्टर्स समिट हुई थी, जिसमें 91 उद्यमियों ने 7096 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया था। तब यह माना जा रहा था कि यह निवेश बढ़कर अधिकतम दस हजार करोड़ तक पहुंच सकता है। लेकिन उसके बाद भी उद्यमियों ने खूब रूचि दिखाई और वह लगातार निवेश करने के लिए प्रस्ताव देते रहे। जिससे यहां 105 उद्यमियों ने 97 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव देकर एमओयू जारी कराए।
अब अगस्त में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कराने की तैयारी है। हालांकि इसके लिए शासन से तारीख तय होगी। लेकिन उससे पहले एक हजार करोड़ के निवेश को फाइलों से धरातल पर लाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए छह कंपनियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है और किसी ने जमीन खरीद ली है तो कोई अन्य प्रक्रिया करने में लगा है।
यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को…, पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा
[ad_2]
Source link