Bahraich News: किशोरी की हत्या कर जलकुंभी से ढक दिया शव, पांच दिन बाद बरामद

[ad_1]

A teenaged girl murdered in khairighat thana kshetra in Bahraich.

मामले की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीण।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व गायब हुई एक किशोरी की हत्या कर उसका शव गांव किनारे स्थित एक तालाब में जलकुंभी से ढक दिया गया था। रविवार की सुबह किशोरी का शव क्षत-विक्षत हालत में दिखा। जघन्य हत्या की सूचना गांव में फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी।

सूचना पर एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी व खैरीघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं गांव में दुष्कर्म के बाद हत्या करने की चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा।

ये भी पढ़ें – ‘अखिलेश यादव को सारा सच पता है’: महिला पहलवानों के आरोपों के बीच बोले बृजभूषण, UP-हरियाणा के रेसलर्स पर कहा ये

ये भी पढ़ें – कांग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव समेत कई नेता भाजपा में हुए शामिल, रालोद नेता भी हुए भाजपाई

खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बीते 25 अप्रैल की रात कहीं गायब हो गयी थी। प्रकरण के अगले दिन 26 अप्रैल को परिजनों ने दो लोगों को नामजद करते हुए किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए खैरीघाट थाने पर तहरीर दी थी साथ ही परिजन भी किशोरी की तलाश में जुट गए थे।

घटना के पांच दिन बार रविवार को लापता किशोरी का क्षत-विक्षत शव गांव के पास स्थित तालाब में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मृतका के घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं हत्या की सूचना पुलिस को दी गयी।

सूचना पर खैरीघाट थाना प्रभारी सतेन्द्र बहादुर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर दिया। फॉरेंसिंक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन करवाए गए। वहीं घटना की सूचना एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। साथ ही जल्द से जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व खुलासे का निर्देश दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *