Ballia: मिनी पीजीआई के रूप में विकसित होगा जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टीट्यूट, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

[ad_1]

Jannayak Chandrashekhar Cancer Institute ballia will be developed as Mini PGI

कैंसर इंस्टीट्यूट में विभिन्न सुविधाओं का हुआ उद्घाटन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शनिवार को बलिया के इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। कहा कि यह अस्पताल मिनी पीजीआई के रूप में विकसित होगा। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट  के डॉ. आरके धीमन और जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टीट्यूट के डॉ. संजय के बीच एक अनुबंध पर समझौता हुआ। दुर्गाशंकर मिश्र ने आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट, इमरजेंसी वार्ड व मेगा कैंप का उद्घाटन भी किया।  मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया।

संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस कैंसर इंस्टीट्यूट के निर्माण का सपना देखा था। शायद अस्पताल अमृत महोत्सव काल का इंतजार कर रहा था। अब इंस्टीट्यूट पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। इसमें पांच महीने के अंदर 11 हजार लोगों का इलाज हो चुका है। कैंसर पीड़ितों का भी इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: माफिया मुख्तार अंसारी और सांसद अफजाल के गैंगस्टर मामले की सुनवाई टली, कोर्ट ने अब ये तारीख दी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *