[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बलिया जिले में पकवाइनार-सिधागर घाट स्थित सिलहटा गांव टेढ़ी पुलिया के समीप स्पीड ब्रेकर के कारण अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के शिकार दोनों युवक गाजीपुर जिले के एक ही गांव के हैं। सूचना के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ।
भुवाल पासवान (35) पुत्र फतेगन और नौशाद (30) पुत्र हबीब निवासी पाली थाना कासिमाबाद (गाजीपुर) खिचड़ी लेकर चौरा कथरिया गए थे। शुक्रवार शाम दोनों एक ही बाइक से रसड़ा सराय भारती होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। सिलहटा गांव टेढ़ी पुलिया के समीप स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछल कर अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई।
स्थानीय लोगों ने आननफानन एंबुलेंस मंगाकर घायलों के अस्पताल भिजावाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
[ad_2]
Source link