Ballia Crime: तीन साल की लापता मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, घर से कुछ दूरी पर मिली थी अचेत

[ad_1]

Ballia Crime: Three-year-old missing innocent was murdered after rape, found unconscious at some distance from

दुष्कर्म।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार से घर से गायब तीन साल की मासूम कुछ दूरी पर झाड़ियों में अचेत हालत में मिली। पहले तो परिजन सांप काटने की आशंका में झाड़-फूंक कराते रहे। बाद में इसे सीएचसी ले जाया गया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टी हुई है। पुलिस धाराओं को बढ़ाने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Jaunpur Crime: कार सवार को बदमाशों ने पहले बाइक से किया ओवरटेक, लहूलुहान कर लूटा, चेन व ब्रेसलेट ले उड़े

सोमवार को गांव निवासी की तीन साल की पुत्री अपने घर से गायब हो गई। घंटों खोजबीन के बाद मामले में पिता की तहरीर पर बांसडीह कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को बालिका घर से कुछ दूरी पर झाड़ी में अचेत मिली। इसके बाद परिजन सांप काटने की आशंका को लेकर कुछ देर झाड़-फूंक कराते रहे। फिर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह लाया। उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले की परतें खोल दी। बालिका के साथ हुई दरिंदगी की कहानी सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट ने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके साथ ही उसके शरीर पर और भी चोट खरोंच के निशान मिले थे,  जो उसके साथ हुई दरिंदगी को बयां कर रहे थे। घटना ने पूरे क्षेत्र को झिंझोड़ कर रख दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में हाथ-पांव मार रही है। इस संबंध में सीओ बांसडीह शिवनारायण वैस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में दर्ज मुकदमे में हत्या और अन्य धाराओं को तरमीम किया जा रहा है। दोषी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *