Banda: पूर्व बीडीसी सदस्य की निर्मम हत्या, खेत पर सोते समय सिर धड़ से अलग किया, गांव में भारी फोर्स तैनात

[ad_1]

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस एवं परिजन

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस एवं परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा में किसान की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत पर सरसों की फसल की कटाई कर रहे किसान व पूर्व बीडीसी सदस्य की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दी। सुबह खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना बिसंडा क्षेत्र के पुनाहुर चन्द्रायल गांव निवासी मोतीलाल (50) मरवा में 50 बीघा जमीन बटाई पर कर रहा था। शनिवार को मोतीलाल सरसों की फसल की कटाई कर रहा था। शाम को बेटी सरवन पिता के पास से जानवरों का चारा लेकर घर आ गई थी। वह रात में खेत में बनी झोपड़ी में सोया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *