Bar Association Result 2023: यूपी में बार एसोसिएशन की पहली अध्यक्ष बनीं सोनभद्र की पूनम, इतने मतों से जीतीं

[ad_1]

Poonam Singh of Sonbhadra first president of Bar Association in UP

सोनभद्र बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सोनभद्र बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर पूनम सिंह ने जीत दर्ज की है। कुल 266 मत पाकर उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण कुमार मिश्र को 37 मतों से हराया। प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाली पूनम सिंह पहली महिला हैं। इससे पहले उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों पर महिलाएं निर्वाचित होती रही हैं।

बार एसोसिएशन के चुनाव में पूनम सिंह के सामने अन्य सभी पांच प्रत्याशी पुरुष थे। इसके अलावा महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पदों पर भी कोई महिला उम्मीदवार नहीं था। बार चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। इसमें 821 वोट पड़े थे, जबकि इससे पूर्व 18 दिसंबर को 15 अधिवक्ताओं ने टेंडर वोट दिया था। 

शुक्रवार को मतों की गिनती शुरू होने पर पहले राउंड में एक मत से पिछड़ने के बाद पूनम सिंह ने दूसरे राउंड से बढ़त बनानी शुरू की, जो अंत तक जारी रही। कुल 836 में से उन्हें 266 मत प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण कुमार मिश्र को 229 मतों से संतोष करना पड़ा। पूनम सिंह इससे पहले बार की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पिछले वर्ष उन्हें अध्यक्ष पद पर नजदीकी मुकाबले में हार मिली थी।

जिस तरह सभी अधिवक्ता साथियों ने एकजुट होकर विजय दिलाई है, उसकी आभारी हूं। उनके भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा। अधिवक्ता हितों के लिए लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। इसके लिए जो भी करना होगा, उसमें कोताही नहीं होगी। -पूनम सिंह, नवनिर्वाचित अध्यक्ष।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *