[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिला कमांडेंट होमगार्ड के कहने पर रिश्वत लेते होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। होमगार्ड की स्कूटी की डिक्की से एक लाख रुपये बरामद हुए हैं। बारादरी थाने में जिला कमांडेंट होमगार्ड और और होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक आंवला के होमगार्ड सतीश चंद्र वर्मा ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि परेड बहाली के नाम पर उनसे रिश्वत मांगी जा रही है। बुधवार को सतीश चंद्र रुपये देने के लिए सेटेलाइट बस अड्डे पर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी।
[ad_2]
Source link