Bareilly: जेल में अशरफ के साथ गुर्गे बनाते थे अफसरों और गवाहों की हत्या का प्लान, जांच में खुलेंगे कई और राज

[ad_1]

अतीक अहमद और अशरफ

अतीक अहमद और अशरफ
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि अशरफ और उसके गुर्गों की सप्ताह में कम से कम एक बड़ी मीटिंग जेल के अंदर जरूर होती थी। इसमें पुराने मुकदमों में लाभ लेने, गवाहों को धमकाकर खामोश रखने, विरोध की स्थिति में उनकी हत्या करने, पुलिस व जेल अधिकारियों को प्रलोभन देने, नहीं मानने पर उनकी और अभियोजन अधिकारियों की हत्या का प्लान तक बनाया जाता था। हालांकि बरेली जिला जेल में ही पूरी सेटिंग होने की वजह से बरेली में ऐसी नौबत नहीं आई। 

Umesh Pal Hatyakand: जेल में बंद अशरफ को सब्जी वाला पहुंचाता था रुपये, 11 फरवरी को मिले थे शूटर; बिना पर्ची…

पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ बरेली जिला जेल में बंद है। वह उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है। इस हत्याकांड की साजिश बरेली जेल में रची गई थी। इस मामले में एसटीएफ के इनपुट पर बरेली पुलिस ने अवैध तरीके से अशरफ से शूटरों की मुलाकात कराने वाले जेल के सिपाही शिवहरि अवस्थी और जेल में सब्जी मुहैया कराने वाले टेंपो चालक दयाराम उर्फ नन्हे को जेल भेजा है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *