Bareilly: तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ा ई-वाहनों का बाजार, इस साल अबतक 4,163 का रजिस्ट्रेशन

[ad_1]

E-vehicle market grew in Bareilly

ई-स्कूटर देखते लोग
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बरेली में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग ई-वाहनों को तरजीह दे रहे हैं। वर्ष 2021 में ई-रिक्शा को छोड़कर अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण न के बराबर हुआ था। इस साल यह संख्या तीन गुना से भी ऊपर पहुंच गई है। वर्ष 2021 में 1,227 ई-वाहनों का पंजीकरण हुआ था। इस साल अब तक 4,163 ई-वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। 

ई-स्कूटी के साथ ई-कारों के प्रति भी लोगों का रुझान बढ़ रहा है। वर्ष 2020 में जिले में कोई इलेक्ट्रिक कार नहीं थी। 2021 में एक इलेक्ट्रिक कार का पंजीकरण हुआ था। वर्ष 2023 में अब तक 65 इलेक्ट्रिक कारों का पंजीकरण हो चुका है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष में अभी तीन महीने बाकी हैं। इस बीच दिवाली भी है। ऐसे में अभी काफी संख्या में और भी ई-वाहनों का पंजीकरण होगा। सरकार ने ई-वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी के नियमों में भी कुछ ढील दी है। इसका पूरा फायदा बाजार को मिल रहा है। ई-वाहनों की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है।

बढ़ रही ई-स्कूटी की मांग 

कुछ कंपनियां सब्सिडी में खेल कर रही हैं। इसके बाद भी ई-स्कूटी के पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2020 में सिर्फ 27 ई-स्कूटी का पंजीकरण हुआ था। 2021 में यह संख्या बढ़कर 230 और 2023 में 470 तक पहुंच गई है। इससे कहीं ज्यादा संख्या बिना पंजीकरण की स्कूटी की है। दरअसल, लो स्पीड स्कूटी के लिए रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। ज्यादातर कंपनियां स्कूटी बनाने के लिए चीन से उपकरणों का आयात कर रही हैं। इन असेंबल ई-स्कूटी पर सब्सिडी नहीं मिलती। इसके बाद भी ई-स्कूटी का बाजार तीन गुना रफ्तार से बढ़ रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *