[ad_1]

छात्र की हत्या से सहमा उसका छोटा भाई
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में रविवार को बल्लिया चौराहे पर दिनदहाड़े हाईस्कूल के छात्र की हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। वारदात के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक भमोरा थाने के गांव घिलौरा निवासी ओमवीर सिंह का पुत्र सूर्यांशु उर्फ छोटू हाईस्कूल का छात्र था। रविवार दोपहर वह अपने छोटे भाई नितिन के साथ बाइक में पेट्रोल डालने बल्लिया गया था। वहां से लौटते वक्त रास्ते में बाइक सवार हमलावर ने सूर्यांशु को रोककर उसके सीने में गोली मार दी। आंखों के सामने भाई की हत्या देख नितिन दहशत में आ गया। उसने भागकर अपनी जान बचाई।
[ad_2]
Source link