[ad_1]

घायल दंपती
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवाबगंज में दुकान खाली कराने को लेकर सभासद और उनकी पत्नी को पार्लर संचालिका ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा। इससे सभासद और उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गईं। चिकित्सकों ने सभासद की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनो पक्षों की ओर थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। घायल सभासद भाजपा नेता के चचेरे भाई हैं।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के पति भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह राठौर के चचेरे भाई भूपेंद्र सिंह राठौर वार्ड 11 से सभासद हैं। उनकी दुकान में नगर की युवती ब्यूटीपार्लर चलाती है। सभासद की पत्नी नीलम राठौर का आरोप है कि उनकी दुकान का किराया 60 हजार रुपये हो गया है। ब्यूटीपार्लर संचालिका न तो किराया दे रही है और न दुकान खाली कर रही है।
इस मामले को लेकर एक जनप्रतिनिधि के पास समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बाद भी किराया नहीं दिया। इसको लेकर सभासद ने दुकान में ताला डाल दिया। मंगलवार की सुबह जव ब्यूटी पार्लर संचालिका दुकान खोलने पहुंची। ताला लगा देख वह उसे तोड़ने का प्रयास करने लगी। इसी बीच नीलम राठौर वहां पहुंच गईं। उन्होंने विरोध किया तो पार्लर संचालिका अपने परिजनों के साथ हमलावर हो गई।
[ad_2]
Source link