Bareilly: निजी वाहन से स्कूल नहीं जा सकेंगे छात्र, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश; चार जिलों में सख्त नियम लागू

[ad_1]

Commissioner Saumya Agarwal gave instructions over school vehicles in Bareilly

मंडलायुक्त ने स्कूल वाहनों को लेकर दिए सख्त निर्देश
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बरेली मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को स्कूली वाहनों को लेकर बैठक हुई। जिसमें मंडल के बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत जिलों के लिए आदेश जारी किया गया है। कहा गया है कि सभी जिलों में स्कूल या अनुबंध पर ही वाहन संचालित हो सकेंगे। यह भी कहा गया कि छात्र निजी वाहनों से स्कूल नहीं जा सकेंगे।  

मंडलायुक्त ने सभी बीएसए को निर्देश दिए कि कोई भी छात्र विद्यालय परिसर में स्कूटी न लाए। उन्होंने कहा कि मंडल के समस्त स्कूलों में केवल स्कूल या अनुबंध पर ही वाहन संचालित होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निजी वैनों को बंद किया जाए। इसके लिए परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई करें। 

ये भी पढ़ें- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले: आजम ने खत्म किया रामपुर का ऐतिहासिक मदरसा; सीएम योगी को पत्र लिख की ये मांग

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *