[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बरेली के संजय नगर निवासी युवक से रूस में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है। एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
बारादरी के संजय नगर गोपालनगर निवासी सर्वेश कुमार ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर बताया कि उसने जीव विज्ञान से बीएससी किया है। वह एमबीबीएस के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसके लिए कोचिंग करता था।
सर्वेश कुमार ने एक कैरियर प्वाइंट पर संपर्क किया तो उसके संचालक ने सर्वेश को झांसे में ले लिया। बताया कि रूस के एक मेडिकल कॉलेज में उसकी अच्छी जान पहचान है। उसने सात लाख में एमबीबीएस में प्रवेश कराने का झांसा दिया।
[ad_2]
Source link