Bareilly: सड़कों पर नाचे बराती… ट्रैफिक का बजा बैंड, पार्लर से लौट रही दुल्हन भी जाम में फंसी

[ad_1]

Heavy traffic jam on roads due to wedding procession on Devuthani Ekadashi in Bareilly

जाम में फंसी दुल्हन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में देवोत्थान एकादशी पर सहालग के पहले ही दिन सड़कों पर भीषण जाम के हालात बने। शहर से बदायूं, पीलीभीत और बीसलपुर की ओर जाने वाली सड़कों पर बराती झूमते रहे। दूसरी ओर, आधा शहर जाम से जूझता रहा। जाम की स्थिति बनी तो राहगीरों व अन्य वाहन उसमें घंटों फंसे रहे। एक जगह दुल्हन भी जाम में फंसी रही। मदद के लिए मौजूद पुलिस भी कई बार असहाय सी नजर आई।

बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन बरेली के जिलाध्यक्ष गोपेश अग्रवाल के मुताबिक देवोत्थान एकादशी के शुभ मुहूर्त और अबूझ तिथि 500 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। पीलीभीत बाइपास, मिनी बाइपास, स्टेडियम रोड, बदायूं रोड की ओर स्थित बरातघर समेत जिले के लगभग सभी बरातघर बुक रहे। एसोसिएशन से जुड़े जिले के 200 बरातघरों की अन्य शुभ मुहूर्त में भी एडवांस बुकिंग है।

बाइक सवार भी नहीं निकल पाए 

पीलीभीत रोड पर रात नौ बजे के बाद भीषण जाम की स्थिति बनी। सतीपुर चौराहे से ही आगे तक सड़क पर बरातें निकल रही थीं। डोहरा मोड़ से सौफुटा तक स्थिति ज्यादा बुरी रही। यहां आगे बढ़ने के लिए रास्ता खोजने में बाइक सवारों को भी दिक्कत हो रही थी। इस बीच डोहरा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बरात में शामिल कार का शीशा टूट गया। कार से निकले लोग नशे में थे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *