Bareilly: सिगरेट नहीं दी तो दो लड़कों ने दुकानदार पर किया चाकू से हमला, बचाने आई पत्नी पर भी किया वार

[ad_1]

two boys stabbed the shopkeeper for cigarette in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में दुकानदार के सिगरेट न देने पर नाराज दो लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी पर भी वार किया, जिससे दंपती घायल हो गए। पीड़ित दुकानदार ने बारादरी थाने में तहरीर दी है। बारादरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ईंट पजाया चौराहे के पास रहने वाले दीपक वर्मा ने बताया कि दो दिन पहले मोहल्ले के दो लड़के दुकान पर आए और सिगरेट मांगने लगे। जो सिगरेट मांगी जा रही थी, वह दुकान पर नहीं थी, इसलिए उन्होंने मना कर दिया। इस पर दोनों युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: 13 साल की लड़की से दरिंदगी, गर्भवती होने पर परिजनों को चला पता, मूकबधिर आरोपी गिरफ्तार

पत्नी बचाने आईं तो युवकों ने उन पर भी वार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने सोमवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। बारादरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *