Bareilly Accident: कार में जिंदा जले आठ लोगों के शवों की पहचान मुश्किल, डीएनए जांच से होगी तस्दीक

[ad_1]

bareilly road accident five dead bodies could not be identified

बरेली सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के भोजीपुरा इलाके में नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात डंपर से टकराने के बाद कार में आग लगने से आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। सभी पूरी तरह जल गए थे, जिससे उनकी शिनाख्त में मुश्किलें आईं कि कौन सा किसका शव है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर आठ लाशों के बीच परिवार वाले अपनों को खोजते रहे। एक शव की शिनाख्त चेन-अंगूठी से की। चेहरे खराब और शव राख में तब्दील हो जाने के कारण परिवार वाले अपनों को पहचान तक नहीं पा रहे है। मृतकों में चार चचेरे-तहेरे भाई हैं।

पोस्टमार्टम हाउस पर बहेड़ी के गांव जाम निवासी मोहम्मद आरिफ (30) के भाई नवी हसन ने बताया कि आरिफ की शादी 20 नवंबर को बहेड़ी से हुई थी। पुलिस ने उन्हें व्हाट्सप पर फोटो दिखाए जिसके देखने के बाद उन्होंने शिनाख्त की। मोहम्मद अय्यूब (32) मजदूरी करते थे। उनकी चार लड़की और दो लड़के हैं।

जिंदा जले 8 बराती: डंपर से टकराने के बाद फंसा सेंट्रल लॉक, आग बुझी तो राख हो गए थे शरीर; टुकड़ों में निकाले शव

परिवार वालों ने बताया कि मोहम्मद अय्यूब के चचेरे भाई मोहम्मद शादाब (26) पुत्र अब्दुल मजीद की पहचान गले में चेन और हाथ में घड़ी से हुई है। दोनों चचेरे-तहेरे भाई थे। बाबू (41) पुत्र प्यारे और युसूफ भी चचेरे-तहेरे भाई थे। मोहम्मद आलिम (17) पुत्र मोहम्मद जाहिद मजूदरी करता था। वह अपने दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। आसिफ और चालक फुरकान (25) निवासी मितापुर थाना बहेड़ी की भी शिनाख्त हो गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *