[ad_1]

बरेली बस हादसा (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा इलाके में नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात हुए भीषण हादसे में कार सवार आठ बराती जिंदा जल गए। डंपर से टक्कर लगने के बाद हादसा हुआ। इस हादसे ने छह साल पहले हुए बस हादसे की यादें ताजा कर दीं।
छह साल पहले पांच जून 2017 की रात एक बजे ट्रक से भिड़ंत के बाद रोडवेज बस आग का गोला बन गई थी। इसमें 24 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
दिल्ली रोडवेज की बस बरेली होते हुए गोंडा जा रही थी। रात एक बजे इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास तिराहे पर ट्रक से भिड़ गई। इसके बाद बस में आग लग गई और 24 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।
[ad_2]
Source link