Bareilly News: एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, किसान से लिए थे पांच हजार रुपये

[ad_1]

Anti corruption team caught kanungo red handed taking bribe in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बरेली के मीरगंज में एंटी करप्शन की टीम ने किसान से पांच हजार की रिश्वत लेते कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ा है। टीम आरोपी कानून गो को लेकर बरेली चली गई। कानूनगो की गिरफ्तारी से तहसील कर्मचारियों में खलबली मच गई। 

शनिवार को तहसीलदार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस चल रहा था। उसमें आरोपी कानूनगो श्यामलाल भी बैठा था। उसने गांव नौसेना के किसान हबीब अहमद ने किसी काम के एवज में रिश्वत मांगी थी। किसान ने कानूनगो को रुपये देने के लिए कॉल की। इस पर वह रुपये लेने के लिए थाना गेट से बाहर पहुंच गया। 

किसान ने कानूनगो को पांच हजार रुपये जैसे ही हाथ में दिए, तभी थोड़ी दूरी पर खड़ी एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि किसान हबीब अहमद और नबी अहमद ने कुछ दिनों पहले पौने दो बीघा जमीन की तूदाबंदी कराने की फाइल डाली थी, जिसकी सरकारी फीस भी बैंक में जमा की थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *