Bareilly News: गड्ढे में पहिया जाने से सड़क पर गिरी बाइक, ट्रक से कुचलकर मां-बेटी की मौत

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 15 Dec 2023 08:37 AM IST

Mother and daughter died after being crushed by a truck in Bareilly

मां-बेटी का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के भोजीपुरा इलाके में खस्ताहाल अटामांडा- धौराटांडा मार्ग पर गड्ढे में पहिया जाने से बाइक गिर गई। उस पर सवार मां-बेटी को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार ने तीन दिन में सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।

सेड़ा गांव निवासी राकेश कुमार कश्यप की पत्नी मीना (35) अपनी बेटियों सुशीला (15) और आरुषि (तीन) के साथ परेबा मोहम्मद अली स्थित अपने मायके में बीमार भतीजे को देखने गईं थीं। बृहस्पतिवार को वह भतीजे चमन के साथ बाइक पर बैठकर लौट रही थीं। एक बाइक पर चार सवार होने के बाद भी किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

मां-बेटी के ऊपर से गुजर गया पहिया 

दोपहर एक बजे दनिया नदी के समीप चमन ने आगे चल रहे ट्रक को बांयी ओर से ओवरटेक किया। अचानक सामने गड्ढा आने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। ट्रक के पहिये के नीचे आने से मीना और सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। 

हिंदू बनी टीचर नेहा की कहानी: घरवाले जबरन कराना चाहते थे निकाह, तीन तलाक-हलाला के डर से लिया ये फैसला

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *