[ad_1]

आरोपियों से बरामद हुईं पिस्टल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय पिस्टल तस्कर समेत तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं पिस्टल से फायरिंग करने का आरोपी भी पकड़ा गया है। उससे भी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंतरराज्यीय पिस्टल तस्कर सुरजीत सिंह, उसके साथी हरबीर सिंह व सुखपाल को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों पिस्टल सप्लाई करने जा रहे थे। सुरजीत कासगंज के पटियाली क्षेत्र के गांव बरईपुर का है। हरबीर और सुखपाल दोनों उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के निवासी हैं।
[ad_2]
Source link