Bareilly News: जन्मदिन पर खुलेआम फायरिंग कर रहे थे तीन युवक, विरोध करने पर चाय विक्रेता को मारी गोली

[ad_1]

Youth shoots tea seller for protesting against harsh firing

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के फरीदपुर टोल प्लाजा के समीप जन्मदिन मनाने आए तीन दोस्तों ने हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर चाय विक्रेता को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

फरीदपुर के मोहल्ला आनंद विहार कॉलोनी निवासी राजीव टोल प्लाजा के समीप चाय की दुकान संचालित करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बीसलपुर रोड निवासी राजीव ठाकुर, मोहल्ला लाइनपार मठिया निवासी जितिन ठाकुर व भुता थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी राजीव कश्यप वहां जन्मदिन मनाने पहुंचे। केक काटने के दौरान उन्होंने तमंचे से फायरिंग की।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *