[ad_1]

Nath Corridor
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सातों नाथ मंदिरों तक श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत सड़कों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होगा। प्रथम चरण में 15.64 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी मिली है। इस पर 43.09 करोड़ रुपये व्यय होंगे। बजट जारी होते ही काम शुरू होगा।
लोक निर्माण विभाग ने नगर निगम के अभियंताओं के साथ सर्वे करके नाथ कॉरिडोर की सड़कों के एस्टीमेट तैयार किए थे। मंजूरी के लिए उनको मुख्यालय भेजा गया था। व्यय वित्त समिति की ओर से एस्टीमेट को मंजूरी मिल गई है।
मुख्य अभियंता संजय तिवारी ने बताया कि अब शासनादेश जारी किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें सात दिन लग सकते हैं। जैसे ही शासनादेश आएगा, टेंडर निकाले जाएंगे। सड़कें बनने पर श्रद्धालुओं का आवागमन आसान हो जाएगा।
[ad_2]
Source link