Bareilly News: पुलिस को चेकिंग करते देख अचानक मोड़ी बाइक, बस की चपेट में आने से किसान की मौत

[ad_1]

seeing police checking bike suddenly turned farmer dies after being hit by bus

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास के लालपुर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस को देखकर अचानक बाइक मोड़ रहे किसान को पीतलनगरी डिपो की बस ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे बाद सीओ तृतीय अनीता चौहान ने ग्रामीणों को समझाकर जाम को खुलवाया।

लालपुर निवासी रामबहादुर उर्फ पप्पू (55) बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत पर गए थे। सुबह साढ़े 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक जैसे ही वह लालपुर चौराहे की तरफ आए, उन्होंने सामने यातायात पुलिस को चेकिंग करते देखा। उनके पास हेलमेट भी नहीं था। 

अचानक मोड़ दी थी बाइक

बताते हैं कि चालान से बचने के लिए उन्होंने अचानक बाइक मोड़ दी। इस दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास से भीड़ जुटती देख मुरादाबाद निवासी चालक सत्येंद्र बस छोड़कर भागने लगा।

हालांकि पुलिस ने उसे पकड़कर थाने भेज दिया। बस में मौजूद यात्री घबराहट में नीचे उतर आए। लालपुर के तमाम लोग चौराहे पर थे जिन्होंने गांव में कॉल करके पप्पू के परिजनों को बुला लिया। ग्रामीणों ने बस के आगे खड़े होकर रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने नारेबाजी की। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *