Bareilly News: फरीदपुर में किसान को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, खेत पर बंद कोठरी में मिला जला हुआ शव

[ad_1]

farmer was burnt alive to death in faridpur bareilly

इसी कोठरी में मिला किसान का शव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में एक किसान को जिंदा जलाकर मार डाला गया। रविवार की सुबह उसका शव खेत पर बनी कोठरी में जली अवस्था में मिला। कोठरी का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस को छानबीन के दौरान खेत में खाली बोतल और माचिस मिली है। आशंका है कि इसी बोतल में पेट्रोल लाया गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में लोचन उर्फ वकील (45) कई वर्षों से अपने खेत पर कोठरी बना कर रहता था। शनिवार रात घर से खाना खाने के बाद खेत में बनी कोठरी में सो रहा था। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। इसके बाद कोठरी के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर आरोपी फरार हो गए। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *