Bareilly News: फिलहाल जेल में ही रहेंगे पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, जमानत पर अगली सुनवाई 28 फरवरी को

[ad_1]

पुलिस की गाड़ी में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार

पुलिस की गाड़ी में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज से विधायक रहे पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार और उनके नौ साथियों को फिलहाल 28 फरवरी तक जेल में रहना पड़ेगा। गुरुवार को आत्मसमर्पण के बाद इन्हें जेल भेजा गया था। शुक्रवार को एमपी एमएलए कोर्ट में इनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अगली सुनवाई 28 फरवरी को तय की गई। तब तक पूर्व मंत्री समेत सभी आरोपियों को जेल में ही रहना पड़ेगा। 

वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी केसर सिंह गंगवार और सपा विधायक रहे पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के समर्थकों में विवाद हुआ था। केसर सिंह के समर्थकों ने भगवत सरन समेत कई अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

कोर्ट ने जारी किए थे गैर जमानती वारंट 

पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट लगा दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी तो कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए। पुलिस ने भगवत सरन समेत अन्य आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा किए पर गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *