Bareilly News: शासन ने भंग की बरेली कॉलेज की प्रबंधन समिति, डीएम प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त

[ad_1]

बरेली कॉलेज

बरेली कॉलेज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने बरेली कॉलेज की प्रबंधक कमेटी को भंग कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार ने मिश्रा ने आदेश जारी कर दिया है। डीएम को अगले दो साल के लिए बरेली कॉलेज का प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त कर दिया गया है। 

वित्तीय अनियमितता के मामले में बरेली कॉलेज की प्रबंधन कमेटी की जांच चल रही थी। शासन ने पांच आरोप बिंदु बनाकर कमेटी से जवाब मांगा मगर कमेटी की ओर से दाखिल किए किसी भी जवाब पर शासन संतुष्ट नहीं दिखा। सोमवार को विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार ने मिश्रा कमेटी भंग करने का आदेश जारी कर दिया। कहा कि आरोप बिंदुओं पर प्रबंध समिति अपने जवाब व तर्कों के संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए हैं। 

‘कॉलेज के हित में लिया गया फैसला’

प्रबंध समिति के उत्तर असंतोषजनक, अपर्याप्त, अपुष्ट और भ्रमित करने का प्रयास मात्र है। ऐसे में बरेली कॉलेज के हित में सरकार ने यह फैसला लिया है कि महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र को अपवर्जित करते हुए राज्यपाल के अगले दो वर्षों या अगले आदेश तक डीएम बरेली को बरेली कॉलेज का प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किया जाता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *