[ad_1]

संतोष शर्मा हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में दिवाली के दिन हुई किसान संतोष शर्मा की हत्या के मामले में फरार आरोपी पुलिसकर्मियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। यह आश्वासन एसपी देहात ने ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों को दिया है। संगठन के पदाधिकारी मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी देहात से मुलाकात की।
भमोरा थाना क्षेत्र में दिवाली के दिन किसान संतोष शर्मा की पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप पुलिसकर्मियों पर लगा था, जो जुआ पकड़ने गए थे और जुआरियों के न मिलने पर उन्होंने संतोष शर्मा से उनके नाम पता पूछा। संतोष के मना करने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बावजूद अभी तक एक भी पुलिसकर्मी व अन्य आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसके विरोध में ब्राह्मण महासभा ने 13 दिसंबर को धरना देने का ऐलान किया था।
[ad_2]
Source link