Bareilly News: स्वास्थ्य विभाग के दावे फेल… डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 200 के पार, शहर के कई वार्ड चपेट में

[ad_1]

Number of dengue patients crosses 200 in Bareilly

डेंगू बुखार के मामले बढ़े
– फोटो : istock

विस्तार


बरेली में स्वास्थ्य विभाग के दावों के बीच बेकाबू हो रहे डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। शनिवार को 15 नए मरीज मिलने के बाद डेंगू ने जिले में दोहरे शतक का आंकड़ा पार   कर लिया। हर दिन डेंगू के करीब सौ संदिग्ध मरीज मिल रहे हैं। अब तक 16 वार्डों में मरीज मिल चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हवा में हल्की ठंड घुलने के बाद मलेरिया के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक मलेरिया के 3212 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, डेंगू के मामले 213 हैं। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: अफसरों ने जिले में छुट्टा पशुओं की संख्या 387 बताई, पशुधन मंत्री बोले- आपके आंकड़े झूठे

शहर में सर्वाधिक प्रभावित इलाका बानखाना है, जबकि पिछले साल सीबीगंज डेंगू क्लस्टर बना था। जहां केस बढ़ रहे हैं, वहां डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर्स की टीम मरीजों का फॉलोअप करने के साथ लोगों को बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं।

आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक डेंगू के मामले एक साल के अंतराल पर बढ़ते-घटते रहते हैं। पर दो साल बाद तीसरे साल भी डेंगू   का हमला थम नहीं रहा। ये स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *