Basti News: घर में तीन एलईडी बल्ब व एक पंखा… बिजली निगम ने थमाया 58 लाख का बिल

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

Updated Sat, 16 Dec 2023 04:52 PM IST

Three LED bulbs and one fan in the house Corporation handed over a bill of Rs 58 lakh

बिजली बिल। (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


बस्ती जिले में दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के चकमा गांव निवासी दीनानाथ को विद्युत निगम से 58 लाख रुपये बकाया का बिल प्राप्त हुआ। इतनी बड़ी रकम देखकर वह परेशान हैं। पड़ोसी हैरान हैं कि जिस घर में सिर्फ तीन एलईडी बल्ब जल रहे हों वहां इतनी बड़ी रकम का बिल कैसे आ सकता है। बिल दुरुस्त कराने के लिए वह छह महीने से विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

उल्लेखनीय है कि दीनानाथ ने 2017 में बिजली का कनेक्शन लिया था। वह सालभर तक नियमित बिल का भुगतान करते रहे। इसके बाद आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बिल जमा नहीं कर पाए। इस दौरान वह तीन एलईडी बल्ब और एक पंखे का उपयोग घर में करते रहे।

करीब छह माह पहले उन्हें निगम से 58 लाख 40 हजार 551 रुपये का बिल मिला। इतनी बड़ी रकम देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह विद्युत वितरण खंड हर्रैया पहुंचे। शिकायत की लेकिन अधिकारियों ने बिल सही हो जाने आश्वासन देकर घर लौटा दिया।

इसे भी पढ़ें: छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *