[ad_1]

सूचेतगढ़ के आक्ट्राय पोस्ट पर आयोजित बीटिंग द रिट्रीट
– फोटो : एजेंसी
विस्तार
अमृतसर के बाघा बॉर्डर की तरह जम्मू के सीमांत क्षेत्र सुचेतगढ़ की ऑक्ट्राय पोस्ट पर भी बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाता है। इसे अब सप्ताह में चार दिन आयोजित किया जा रहा है। बीटिंग द रिट्रीट और सीमा को देखने के इच्छुक लोग अब मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को इसे देख सकते हैं। साथ ही जम्मू से सुचेतगढ़ के लिए ई बस सेवा को भी शुरू कर दिया गया है।
शहर जम्मू से सुचेतगढ़ की दूरी करीब 28 किलोमीटर है। सुचेतगढ़ की ऑक्ट्राय पोस्ट के आगे अंतरराष्ट्रीय सीमा के बाद पाकिस्तान का सियालकोट शुरू हो जाता है। सुचेतगढ़ से पाकिस्तान का सियालकोट महज 11 किलोमीटर ही दूर है। सुचेतगढ़ में कई पुरानी इमारतें हैं जिन्हें सड़क के किनारे देखा जा सकता है।
जम्मू का पर्यटन विभाग के प्रयासों से इसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण के तौर पर विकसित किया जा रहा है। ऐसे में जम्मू से गुजरते समय, वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाते समय यात्री सुचेतगढ़ सीमा चौकी का दौरा कर सकते हैं। बीटिंग द रिट्रीट समारोह शाम करीब 5.15 बजे शुरू होता है।
भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) परिसर के भीतर एक कैंटीन भी है। सुचेतगढ़ के साथ-साथ आप घराना वेटलैंड भी जा सकते हैं, जो सर्दियों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का घर है। जम्मू से लगभग 30 किमी दूर घराना वेटलैंड, मकवाल, कुकडियन, अब्दुल्लियां और परगवाल जैसी अन्य वेटलैंड्स से घिरा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि यह मध्य एशियाई फ्लाईवे पर स्थित है और इसे एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र (आईबीए) घोषित किया गया है।
[ad_2]
Source link