Begusarai News: घर के अंदर महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पीहर पक्ष ने लगाया ससुरालजनों पर आरोप

[ad_1]

सार

Begusarai News: जिले में एक महिला का घर में ही शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इधर, परिवार वालों का आरोप है कि महिला के शरीर पर चोट के भी निशान है अतः अनुमान लगाया जा रहा है कि मारपीट के बाद सपना कुमारी की हत्या की गई है।

Sensation spread after woman's dead body was found inside the house

रोते बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बेगूसराय में एक बार फिर एक महिला का घर में ही शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उक्त मामले में जहां महिला के मायके वालों के द्वारा पति सास एवं ससुर पर मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगा लगाया जा रहा है, वहीं महिला के ससुराल वालों का कहना है कि बीती रात से ही मृतक महिला आसमा कुमारी को उल्टी एवं दस्त की शिकायत हुई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया और इलाज करवा कर पुनः वापस घर लाया गया, लेकिन उसकी उल्टी बंद नहीं हुई और उसने डायरिया की वजह से दम तोड़ दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु की है।

महिला के तीन बच्चे

मृतक महिला सपना कुमारी का मायका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में ही था और 4 वर्ष पूर्व मृतक आसमा कुमारी की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघू निवासी अजीत कुमार से हुई थी और महिला के तीन बच्चे भी हैं।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल मृतका की मां रानी देवी के द्वारा मुफस्सिल थाने को घटना से अवगत कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा माजरा क्या है। लेकिन परिवार वालों का आरोप है कि महिला के शरीर पर चोट के भी निशान है अतः अनुमान लगाया जा रहा है कि मारपीट के बाद सपना कुमारी की हत्या की गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *