Bentley Bentayga: बेंटले ने भारत में उतारी छह करोड़ की नयी कार, जानें इसकी खूबियां

[ad_1]

Bentley Bentayga Extended Wheelbase Price: महंगी कार बनाने वाली बेंटले ने छह करोड़ रुपये मूल्य की अपनी मशहूर कार बेंटायगा का नया मॉडल भारत में पेश कर दिया है. इस कार का व्हीलबेस अब 3,175mm हो गया है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से 180mm अधिक है. बेंटले के नये मॉडल में चार लीटर का वी8 पेट्रोल इंजन लगा है.

EWB में स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में पावरफुल 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 542hp की अधिकतम पावर और 770Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. ट्रांसमिशन के लिए इसके इंजन को 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

बेंटले बेंटायगा EWD वेरिएंट को मस्कुलर SUV लुक मिला है. इसमें मस्कुलर बोनट, बड़ा क्रोम्ड ग्रिल, क्रिस्टल LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ गोल LED हेडलाइट्स, एयर स्प्लिटर दिये गए हैं. इस SUV के किनारों पर ORVMs, रूफ रेल्स, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 22-इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे.

भारत में बेंटले के वितरक एक्सक्लूसिव मोटर्स ने कहा कि नये मॉडल ‘बेंटागा एक्सटेंडेड व्हीलबेस’ की पेशकश से कंपनी को इस साल अपनी बिक्री में 40 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है. एक्सक्लूसिव मोटर्स के प्रबंध निदेशक सत्य बागला ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 2022 में बेंटले की 40 कारें बिकी थीं जबकि इस साल 60 वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद है. इसकी बिक्री बुकिंग शुरू हो गई है. हालांकि पूरी तरह आयातित मॉडल होने से इसकी आपूर्ति में करीब सात-आठ महीने का वक्त लग सकता है. (भाषा इनपुट के साथ)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *