BH-Series : भारत नंबर से लेंगे गाड़ी तो होगा बड़ा फायदा, जानिए क्या है प्रोसेस

[ad_1]

BH-Series : गाड़ी खरीदते समय कई लोग उसके नंबर पर खास ध्यान देते हैं, तो कई लोग वीआईपी नंबर पाने के लिए हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन, आजकल भारत सीरीज के नंबर प्लेट की खासी चर्चा हो रही है. जो लोग पहले वीआईपी नंबर प्लेट लेने के लिए भाग-दौड़ करते थे, अब वे लोग भारत सीरीज नंबर प्लेट पाना चाहते हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पुरानी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन को भी भारत सीरीज के नंबरों में बदलने की अनुमति दे दी है. यह कदम भारत सीरीज के दायरे को बढ़ाने के लिए उठाया गया है. हालांकि, इससे पहले तक केवल नई गाड़ियों के लिए ही भारत सीरीज का नंबर प्लेट जारी किए जाते थे. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत सीरीज रजिस्ट्रेशन नियमों को लागू करने के दौरान इसे सुदृढ़ बनाने के लिए कई प्रकार के सुझाव मिले थे, जिसके बाद विभाग ने इस संबंध में फैसला लिया है. लेकिन, आपको यह भी बता दें कि हर कोई अपनी गाड़ियों के लिए भारत सीरीज वाला नंबर प्लेट नहीं ले सकता है. सरकार ने इसके लिए कुछ खास लोगों को ही अधिकृत किया है, जो इस सीरीज वाला नंबर प्लेट ले सकते हैं. हालांकि, इस सीरीज के नंबर प्लेट लेने के कई फायदे हैं. आइए, जानते हैं कि भारत सीरीज वाला नंबर प्लेट कौन-कौन ले सकते हैं. इसका फायदा और आवेदन की प्रक्रिया क्या है?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *