[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूछताछ के लिए जिस युवक को उठाया था, उसे बुधवार को छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी से युवक से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की है। एनआईए ने मंगलवार की भदोही के नूरखानपुर से एक युवक को उठाया था। आरोप था कि वर्ष 2022 में बिहार के एक कार्यक्रम में भारत विरोधी नारे लगाए गए थे। इस साजिश में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का नाम सामने आया था।
युवक पीएफआई से जुड़ा था, इसलिए पूछताछ की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि एनआईए की टीम पीएफआई के कुछ लोगों की तलाश में आई थी। एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए साथ ले गई थी, लेकिन उसे छोड़ दिया। यह टीम दोबारा आ सकती है।
11 बांग्लादेशी सहित 14 लोग हुए थे गिरफ्तार
एनआईए के छापे से कालीन नगरी एक बार फिर चर्चा में है। इससे पहले जयपुर ब्लास्ट और पुणे के बेकरी ब्लास्ट के बाद जांच टीम जिले में आई थी। कोरोना काल के दौरान 11 बांग्लादेशी सहित 14 लोग गिरफ्तार किए गए थे।
ये भी पढ़ें: सपा विधायक लकी यादव के घर विवाद का सच क्या है? पुलिस ने जांच के लिए मांगा सीसीटीवी फुटेज
[ad_2]
Source link