Bhadohi: जोरदार धमाके के साथ बर्तन व्यापारी के घर लगी भीषण आग, पूरा परिवार अंदर फंसा, मौके पर दमकल की गाड़ियां

[ad_1]

Fierce fire broke out in the utensil trader's house with a loud explosion, the whole family trapped inside

बर्तन व्यापारी के घर लगी भीषण आग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के सघन इलाके में बुधवार की सुबह एक बर्तन व्यापारी के घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान व्यापारी का पूरा परिवार अंदर ही फंस गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए शटर तोड़कर सभी को बाहर निकाला। आग लगने का एसी कम्प्रेशर टंकी फटने से लगी है। मकान लगभग 15 फीट गहरा होने के कारण आग एकबार फिर से पकड़ लिया है। मौके पर भदोही और प्रयागराज की आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। सघन इलाका होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे की मौत का मामला: समर सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा या नहीं, आज होगी सुनवाई

आग लगने का कारण एसी कम्प्रेशर फटना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार गोपीगंज नगर के सदर मुहाल निवासी बर्तन व्यापारी कोमल अवधिया का आवास व दुकान एक ही मकान में ही है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *