Bhadohi: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की जनसभा, बजरंगबली के नाम पर बैन को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

[ad_1]

Deputy CM Brajesh Pathak's public meeting, targeted the Congress for the ban on the name of Bajrangbali

भदोही में डिप्टी सीएम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालीन नगरी भदोही अब अपराध मुक्त हो चुकी है। 2017 के पहले भदोही सहित पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम था। सरेआम मारना, धमकाना, संपत्ति हड़पना, यह आम बात होती थी। यूपी में जब से डबल इंजन की सरकार ने सत्ता संभाली है। तब से प्रदेश में केवल विकास की चर्चा होती है। गोपीगंज के रामलीला मैदान में सोमवार को निकाय चुनाव को लेकर चुनावी जनसभा कर रहे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह बातें कही।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के भयमुक्त वातावरण ने नई संभावनाएं पैदा की है। प्रदेश में व्यापारी बेफ्रिक होकर व्यापार कर रहे हैं। कारोबारियों के लिए सरकार ने कई बेहतर विकल्प दिए हैँ। इससे पूरे प्रदेश में विकास के मोर्चे पर बेहतर से बेहतर कार्य हो रहा है। गांवों से लेकर शहरों में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए सभी जिलों को फोरलेन से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में गरजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: बोले- ‘अब यूपी के गुंडाराज की नहीं, विकास की होती है चर्चा’

इसके अलावा कोविड महामारी के दौर में सभी के वैक्सीनेशन की व्यवस्था को सुनिश्चित कर पीएम मोदी ने न सिर्फ पूरे देश को सुरिक्षत किया, बल्कि सभी निशुल्क राशन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करवाई। आज देश के हर गरीब को छत और शौचालय का लाभ मिला है। स्वास्थ सुविधाएं बेहतर करने के साथ हर जिले में ट्रामा सेंटर खोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में CM Yogi: बोले- ‘जिन्होंने आपको पानी के लिए तरसाया आप उन्हें एक-एक वोट के लिए तरसाइए’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का सर गर्व से ऊंचा कर रहे हैं। वहीं अपने ही देश में कुछ लोग भारत की सनातन संस्कृति, सभ्यता पर सवाल खड़े करते हैँ। कर्नाटक में बजरंगी बली के नाम पर ही बैन लगाने की बात को लेकर डिप्टी सीएम ने विपक्ष को घेरा। कहा कि आज भारत की वैभव का प्रतीक भव्य राममंदिर बनकर तैयार हो रहा है। एक समय था कि कांग्रेस के नेता राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर रहे थे। उन्होंने जनता से आवाह्न किया कि चुनावी दौर में किसी के झांसे में आने से बचे और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीताने के लिए वोट करें। इस दौरान कौशलेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सांसद रमेश बिंद, विधायक विपुल दुबे, दीनानाथ भाष्कर, पूर्व विधायक रविन्द्र त्रिपाठी, प्रहृलाददास गुप्ता सहित तमाम भाजपा नेता सहित अन्य मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *