Bhadohi: हाईवे के कई होटल-ढाबों पर पुलिस व क्राइम की दबिश, कई लड़कियां बरामद, मचा हड़कंप

[ad_1]

Police and crime raids on many hotels-dhabas of the highway, many girls recovered, created a stir

हाईवे के कई होटल-ढाबों पर पुलिस व क्राइम की दबिश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भदोही में गोपीगंज कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोमवार की शाम वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के आधा दर्जन होटल व ढाबा संचालकों के यहां दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने लगभग आधा दर्जन जोड़ों को पकड़ा है। वहीं एक ढाबा संचालक को हिरासत में लेते हुए दो बाइक भी बरामद किया। पुलिस की दबिश पड़ते ही कई युवक छतों के रास्ते छलांग लगाकर फरार हो गए। पुलिस टीम की दबिश अभी जारी है।

यह भी पढ़ें- UP News: ‘आठ अगस्त को बच्चों को स्कूल न भेजे अभिभावक’, स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन क्यों कर रहा है ये अपील?

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बीते कई दिनों से देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। नवागत एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन तक यह सूचना पहुंची तो उन्होंने इसको लेकर सख्त कदम उठाया। सोमवार को उनके निर्देश पर क्राइम ब्रांच के साथ गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने वाराणसी-प्रयागराज के आधा दर्जन से अधिक होटल व ढाबों पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार दबिश के दौरान टीम ने वाजपेयी ढाबे से तीन से चार की संख्या तथा गोपीगंज के एएफसी होटल से दो से तीन लड़कियों को हिरासत में लिया। वहीं वाजपेयी ढाबा का संचालक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस टीम की दबिश के दौरान कई युवक होटल की छत के रास्ते इधर-उधर होते हुए फरार हो गए। वहीं आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सीओ के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व पुलिस की दबिश अभी जारी है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवतियों से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *