Bhadohi News: शिवगंगा एक्सप्रेस से टकराए खच्चर, इंजन में पहुंचा मलबा, चालक की सावधानी से टला बड़ा हादसा

[ad_1]

Mule collided with Sivaganga Express, debris reached the engine, driver's caution averted a major accident

शिवगंगा एक्सप्रेस
– फोटो : a

विस्तार


वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के आनापुर रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की सुबह शिवगंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन खच्चरों की मौत हो गई। हादसे के बाद एक खच्चर का मलबा ट्रेन की इंजन में जाकर फंस गया। हालांकि चालक की सावधानी से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने जांच-पड़ताल कर दस मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया।

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर आनापुर रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की अल सुबह कुछ खच्चर टहल रहे थे। इस बीच सुबह 5.35 के आसपास तीन खच्चर दिल्ली से वाराणसी जा रही शिवगंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गये और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान एक खच्चर का मलबा ट्रेन की इंजन में पहुंच गया। अनहाेनी की आशंका को देखते हुए ट्रेन चालक शिवकुमार ने सावधानी दिखाते हुए तत्काल ट्रेन को खड़ा कर स्टेशन अधीक्षक रामसंजीवन को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल मौके पर रेलकर्मियों को भेजा। जहां रेलवे ट्रैक व इंजन की साफ-सफाई के बाद ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास तीनों खच्चर कहां से आए और किसके हैं। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। हालांकि जीआरपी मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया कि हादसे के 10 मिनट बाद ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *