Bharat Jodo Yatra: इंडिया गेट होकर ही लालकिला जाएगी भारत जोड़ो यात्रा, नया रूट हुआ तय, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

[ad_1]

बदरपुर सीमा पर राहुल गांधी की सभा के लिए तैयार होता मंच

बदरपुर सीमा पर राहुल गांधी की सभा के लिए तैयार होता मंच
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

भारत जोड़ो यात्रा इंडिया गेट होकर ही जाएगी। कांग्रेस पदाधिकारियों में जयराम रमेश, वेणुगोपाल और दिग्विजय ने साफ मना कर दिया था कि यात्रा बिना इंडिया गेट होकर लालकिला नहीं जाएगी। इसके बाद दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई और बैठक में यात्रा के रूप में थोड़ा बदलाव किया गया। इसे दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने मंजूरी दे दी। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक भारी ट्रैफिक रहने की उम्मीद है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से बदरपुर सीमा से लाल किले तक यात्रा करने से बचने और सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस के तीन अधिकारी डीसीपी जॉय टर्की, डीसीपी प्रणब तायल, डीसीपी ईशा पांडे इन कांग्रेसी नेताओं से बात करने फरीदाबाद गए। यहां पर दिल्ली पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस के तीनों नेताओं के साथ काफी देर तक बैठक हुई। बैठक में रूट में बदलाव कर नया रूट तय किया गया। इस रूट के अनुसार यात्रा आश्रम चौक से मथुरा रोड, निजामुद्दीन होते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा रोड, वहां से चिड़ियाघर ट्रैफिक लाइट, इसके बाद हाईकोर्ट के पास स्थित शेरशाह सूरी रोड से इंडिया गेट जाएगी।

शेरशाह सूरी मार्ग खत्म होते ही यात्रा राइट टर्न लेगी और फिर पुराना किला रोड होकर वापस मथुरा रोड पर आ जाएगी। आगे यात्रा आईटीओ, दिल्ली गेट होते हुए लालकिला जाएगी। तीनों कांग्रेसी नेता जयराम रमेश, वेणुगोपाल व दिग्विजय सिंह इस रूट पर राजी हो गए। बताया जा रहा है कि इस रूट पर राहुल गांधी ने भी हामी भर दी है।

शुक्रवार देर रात रूट तय होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि रास्ते में ट्रैफिक को कहीं रोका नहीं जाएगा। यात्रा को सड़क पर एक किनारे एक लाइन में चलाया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों व स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा इंडिया गेट होकर ही जाएगी। कांग्रेस पदाधिकारियों में जयराम रमेश, वेणुगोपाल और दिग्विजय ने साफ मना कर दिया था कि यात्रा बिना इंडिया गेट होकर लालकिला नहीं जाएगी। इसके बाद दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई और बैठक में यात्रा के रूप में थोड़ा बदलाव किया गया। इसे दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने मंजूरी दे दी। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक भारी ट्रैफिक रहने की उम्मीद है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से बदरपुर सीमा से लाल किले तक यात्रा करने से बचने और सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *