[ad_1]

Bharti Hexacom IPO Listing: भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम के आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. बोली लगाने के आखिरी दिन इसे 29.88 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया था. कंपनी के शेयर आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने वाले हैं. लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में आज सुबह छह बजे कंपनी के शेयरों पर 125 रुपये का प्रीमियम मिल रहा है. बीएसई की तरफ से बुधवार को जारी सूचना के मुताबिक, 12 अप्रैल को भारती हेक्साकॉम लिमिटेड के इक्विटी शेयरों को सूचीबद्ध किया जाएगा और प्रतिभूतियों के ‘बी’ समूह की सूची में एक्सचेंज पर लेनदेन के लिए स्वीकार किया जाएगा. ‘ईद-उल-फितर’ के मौके पर बृहस्पतिवार को शेयर बाजार बंद था. भारती हेक्साकॉम का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है. इसलिए इससे होने वाली आमदनी का कोई हिस्सा कंपनी को नहीं मिलेगा. फिलहाल, प्रवर्तक भारती एयरटेल के पास 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है और शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया के पास है.
इस वित्त वर्ष का पहला आईपीओ है हेक्साकॉम
एक्सचेंज पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, इसके शेयर का निर्गम मूल्य 570 रुपये रखा गया था. यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का यह पहला सार्वजनिक निर्गम था. कंपनी का 4,275 करोड़ रुपये का आईपीओ तीन-पांच अप्रैल तक खरीद के लिए खुला था. कंपनी ने प्रति शेयर 542-570 रुपये का मूल्य दायरा तय किया था. भारती हेक्साकॉम राजस्थान और पूर्वोत्तर में दूरसंचार सेवाएं प्रदान करती है. भारती समूह की इकाई भारती इन्फ्राटेल (अब इंडस टावर्स) का आईपीओ वर्ष 2012 में आया था.
Also Read: पारस पत्थर है ये स्टॉक, 4 महीने में निवेशकों की पूंजी हो गयी तीन गुनी
नहीं मिला स्टॉक तो क्या करें?
अगर आपको कंपनी के आईपीओ में स्टॉक नहीं मिला है तो आप इसकी खरीदारी के लिए ग्रे मार्केट का रुख कर सकते हैं. हालांकि, यहां आपको कुछ ज्यादा पैसा देना पड़ सकता है.
आईपीओ के पैसे का क्या करेगी कंपनी
आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल पर आधारित है इसलिए निर्गम से मिली राशि शेयरधारकों के पास जाएगी. कंपनी को इसमें से कोई राशि नहीं मिलेगी.
एंकर निवेशकों से मिला कितना फंड
भारती एयरटेल की इकाई भारती हेक्साकॉम ने दो अप्रैल को एंकर (बड़े) निवेशकों से लगभग 1,924 करोड़ रुपये जुटाए हैं.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार या आईपीओ में निवेश बाजार जोखिम के अंतर्गत है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले अच्छे वित्तीय सलाहकार से पूरी जानकारी लें. हम किसी कंपनी में निवेश के लिए प्रेरित नहीं कर रहे हैं.)
[ad_2]
Source link