[ad_1]

ब्रजनाथ हॉस्टल में मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में स्थित पंडित ब्रजनाथ छात्रावास में बीती देर रात मारपीट तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। हॉस्टल में घुसकर छात्रों के ऊपर जानलेवा हमला करने और तोड़फोड़ करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक लंका अश्वनी कुमार पांडे ने बताया कि यह कार्रवाई समस्त छात्रावास के छात्रों की तरफ से मिली तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। हमला करने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज की मदद से कर कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर मंगलवार को भी चीफ प्रॉक्टर के साथ ही पुलिस भी अलर्ट मूड में बनी रही है।
[ad_2]
Source link