BHU Hospital: हृदय रोगियों को राहत, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कार्डियक मार्कर की होगी जांच

[ad_1]

BHU Hospital: Relief to heart patients, cardiac markers will be tested in BHU Trauma Centre.

बीएचयू ट्रामा सेंटर में सुविधाओं की जानकारी लेते आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो एसएन संखवार
– फोटो : संवाद

विस्तार


बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में जल्द ही कार्डियक मार्कर की जांच शुरू होगी। हार्ट अटैक आने पर होने वाली इस जांच के लिए अब तक मरीजों के खून का सैंपल बीएचयू अस्पताल भेजना पड़ता था। ट्रॉमा में जांच होने से मरीजों को बड़ी राहत होगी। बुधवार को आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन शंखवार ने ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कहा कि बहुत जल्द बोन बैंक की सौगात मिलेगी। खून जांच से जुड़ी और भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

आईएमएस निदेशक ने प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह के साथ ओपीडी, इमरजेंसी का निरीक्षण किया। करीब आधे घंटे तक मशीनों को देखा। सेंट्रल ड्रग स्टोर में दवाओं की जानकारी ली। प्रो. सौरभ सिंह ने निदेशक को बताया कि इमरजेंसी में आने वाले हार्ट अटैक के मरीजों के लिए खून की जरूरी जांच कार्डियक मार्कर की सुविधा न होने परेशानी होती थी। अब ट्रॉमा सेंटर की पैथालॉजी में जांच की सुविधा शुरू होने वाली है। निदेशक ने प्रस्ताव तैयार कर इस दिशा में काम करने की बात प्रोफेसर इंचार्ज से कही।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *