[ad_1]

बीएचयू आईआईटी
विस्तार
बीएचयू आईआईटी की छात्रा से छेड़खानी के मामले में आरोपी को चिह्नित करने के प्रयास में चितईपुर पुलिस जुटी हुई है। छात्रा की ओर से उपलब्ध कराए गए बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने जंसा गांव में दबिश दी। हालांकि उस गाड़ी का नंबर गलत निकला। सीसी कैमरे खंगालने पर आरोपी के दूसरे बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर सामने आया है।
इसकी तस्दीक पुलिस करा रही है। सोमवार को परिवहन कार्यालय भी पुलिस की एक टीम छानबीन के लिए जाएगी। चितईपुर थाना अंतर्गत हैदराबाद गेट के पास गुरुवार रात छात्रा के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की थी। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी बाइक सवार भाग निकला।
छात्रा ने उसके बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया। शुक्रवार को तहरीर पर चितईपुर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। चितईपुर थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के अनुसार छात्रा ने जो नंबर दर्ज कराया है, उसकी तस्दीक कराने पर मालूम चला कि वाहन जंसा में है।
[ad_2]
Source link