[ad_1]

वाराणसी मे मगलवार को बीएचयू स्वतंत्रता भवन समाजिक विज्ञान के छात्रों के उपर से चढ़ कर जाती प्रो व
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय में चल रहे युवा महोत्सव के तहत बुधवार को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम राहगीर पर रोक से नाराज छात्रों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। स्वतंत्रता भवन के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर संकाय प्रमुख प्रो. बिंदा परांजपे को परिसर में बंधक बनाए रखा। करीब घंटे भर बाद पुलिस आई, फिर विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने ताला तोड़कर संकाय प्रमुख को किसी तरह बाहर निकलवाया। इस दौरान उनकी छात्रों से नोकझोंक भी हुई। स्वतंत्रता भवन से निकली संकाय प्रमुख के सामने छात्र जमीन पर लेट गए और उन्हें रोकने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह फांदकर निकल गईं।
यह भी पढ़ें- Sawan 2023: नमोघाट और अस्सी घाट के बीच इस तारीख से चलेगी वाटर टैक्सी, किराया और टाइमिंग के बारे में जानें
सामाजिक विज्ञान संकाय में हर साल की तरह इस साल भी युवा महोत्सव अभिकल्पन का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम चल रहे हैं। मंगलवार को भी स्वतंत्रता भवन में दिन में कार्यक्रम हुए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभिकल्पन के तहत ही बुधवार शाम सात बजे से स्वतंत्रता भवन में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम राहगीर-2 का आयोजन रखा है। जानकारी के मुताबिक इस आयोजन की अनुमति लेने सोमवार को कुछ छात्र चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे थे। यहां से उन्हें केंद्रीय कार्यालय जाकर प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर कराने को कहा गया। मंगलवार शाम करीब चार बजे छात्र केंद्रीय कार्यालय पहुंच गए। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से केंद्रीय कार्यालय के सभी गेट बाहर से बंद करा दिए गए। यहां उनकी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक हुई। यहां जब बात नहीं बनी तो किसी ने स्वतंत्रता भवन जाकर सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. बिंदा परांजपे से प्रार्थना पत्र पर आयोजन की अनुमति लेने की जानकारी दी।
[ad_2]
Source link